चकिया से बाबा बर्फानी के दरबार रवाना हुए 42 शिवभक्त, समाजसेवी प्रदीप गुप्ता ने अंगवस्त्र पहनाकर किया भव्य सम्मान……..कहा आप सभी चकिया की सुख समृद्धि के लिए मांगे बाबा बर्फानी से दुआ, जय बाबा बर्फानी’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
चकिया से रवाना हुई श्रद्धालुओं की टोली, ‘जय बाबा बर्फानी’ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल
चकिया (चंदौली)। नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं न्यू प्रदीप वस्त्रालय के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रदीप गुप्ता ने पवित्र अमरनाथ धाम यात्रा पर जा रहे 42 श्रद्धालुओं का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया और उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। उनके इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल की नगरवासियों ने सराहना की। श्रद्धालुओं की विदाई के दौरान “हर-हर महादेव” और “जय बाबा बर्फानी” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बाबा अमरनाथ की यात्रा सनातन आस्था, तप और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के उज्ज्वल, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना करते हुए बाबा बर्फानी से प्रार्थना की कि सभी श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन-पूजन कर सकुशल अपने घर लौटें। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है।

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे वाराणसी से ट्रेन के माध्यम से जम्मू के लिए रवाना होंगे। वहां सबसे पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। इसके बाद शिवखोड़ी और कश्मीर स्थित प्रसिद्ध खीर भवानी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। 3 जुलाई से प्रारंभ होने वाली अमरनाथ यात्रा में शामिल होकर सभी श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पावन दर्शन करेंगे।





