चकिया- नगर में सनसनी युवक ने भाजपा उपाध्यक्ष के भाई को मारी गोली, मचा कोहराम, दुकान के बाहर जाकर मारी गोली, अस्पताल में लगी भीड़, पहुंचे विधायक, रो रो के बुरा हाल
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के तिलौरी गांव में शनिवार तड़के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. प्रदीप मौर्य के छोटे भाई संतोष मौर्य की उनकी ही किराना की दुकान में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सनसनी व मनबढ़ आरोपी जय प्रकाश ने हलके विवाद में पिता की लाइसेंसी राइफल से घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।




