चंदौली – काव्य संध्या ‘मुलाकात’ में पहुंचे DM, सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री, विधायक…… सांसद ने कहा हम मान्यता प्राप्त पत्रकारों का बनेंगे आवाज, संसद में उठाऊंगा पुनः शुरू करने के लिए…….. दमदार बनारसी, बिहारी लाल अम्बर ने कहा नेता जी कहते हैं हर चीज़ मुफ्त मिले, बस वोट की कीमत चुकानी पड़े!” से दर्शकों ने खूब ठहाके लगाए
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने आयोजित की काव्य संध्या ‘मुलाकात’
पत्रकारों की समस्याएं संसद में उठाएंगे सांसद वीरेंद्र सिंह
डीएम ने सराहा आयोजन
मुगलसराय (चंदौली)। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन चंदौली द्वारा रविवार शाम दुल्हन पैलेस में काव्य संध्या ‘मुलाकात’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक कैलाश आचार्य, प्रभु नारायण यादव, पूर्व सांसद राम किशुन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और पत्रकार उसकी मुखर आवाज। पत्रकारों के बीच इस प्रकार का सृजनात्मक आयोजन निश्चित रूप से समाज में संवाद और सौहार्द को बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पत्रकारों के हितों और उनकी सुरक्षा को लेकर सदैव प्रतिबद्ध है।


कार्यक्रम में चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार आम जन की आवाज हैं, परंतु कई बार उनकी समस्याएं अनसुनी रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल से बंद रेलवे पास सुविधा को पुनः शुरू कराने के लिए वह रेल मंत्री से मिलेंगे और यह मांग संसद में भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जब देश सामान्य हो गया है तो पत्रकारों की सुविधा बहाल क्यों नहीं हो रही?
वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की पत्रकारिता काफी चुनौती पूर्ण हो गई है. चाहे कोई दैवी आपदा हो या फिर किसी तरह की बड़ी घटना, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौके पर जाकर रिपोर्ट करते हैं जो काफी जोखिम भरा भी होता है. डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने संगठन के सभी सदस्यों और पदाधिकारी की काफी सराहना की।







