चंदौली – अचानक पलटा, 5 की हुई मौत……4 को आई चोटें, पुलिस ने
मवेशियों से लदी पिकअप पलटी,पांच की मौत
धीना, चंदौली
थाना क्षेत्र के पसाई गांव में देर रात वध के लिए जा रहे मवेशियों से लदी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे पिकअप में सवार 5 मवेशियों का मौके पर मौत हो गई।वही चार मवेशियों को हल्की चोट के साथ बाल बाल बच गए।आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक पशु तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया था।ग्राम प्रधान निधि खरवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन व मवेशियों को थाने लाकर अगली कार्रवाई में जुट गई।जबकि प्रधान प्रतिनिधि उमेश खरवार के नेतृत्व में मृत मवेशियों को दफनाने का काम किया गया।





