दूसरे की बीवी से हुआ ‘प्यार’, पहली ही मुलाकात में हाथ पकड़ ले जाने लगा होटल…. तभी पहुंच गया महिला का पति, गया जेल
लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क ।
मेरठ में इंस्टाग्राम पर महिला को दोस्ती का मैसेज भेजा। महिला ने ब्लॉक कर दिया, तब आरोपी ने दूसरी आईडी बनाकर मैसेज भेजकर घर से बाहर मिलने बुलाया। परेशान होकर महिला अपने पति के संग आरोपित से मिलने पहुंच गई। तब आरोपित हाथ पकड़कर महिला को ओयो होटल में ले जाने लगा। महिला के पति ने दोस्तों संग मिलकर आरोपित को दबोच लिया। इसके बाद ब्रह्मपुरी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपित पर फायरिंग करने का भी आरोप है।



