चंदौली: शट-डाउन के दौरान हुआ हादसा, पुराना तार बदलने के दौरान लगा करेंट… मजदूर की हुई मौत
चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
मुगलसराय नगर के लाठ नंबर दो में शनिवार को पुराने तार बदलकर एबीसी लगाते समय करंट से मोंटी कार्लो कंपनी का मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। साथ ही वह तारों में उलझकर लटक गया। साथी मजदूरों ने किसी तरह उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गए, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




