Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

इस इलाके में स्कूलों की अचानक हुई छुट्टी, घरों के एसी भी कराए गए बंद, पूरे इलाके में मचा हड़कंप……

नई दिल्ली। दिल्ली के गांव नारायणा में स्थित एक गैस गोदाम की फैक्ट्री से हाइड्रो कार्बन केमिकल गैस के रिसाव की बदबू फैलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

फैक्ट्री से गैस के रिसाव की बदबू आने के बाद फैक्ट्री और पास में मौजूद एक स्कूल की छुट्टी करा दी। प्रशासन ने मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें भी बुलाई हैं और इलाके में लोगों से घरों के कूलर, एसी बंद रखने का निर्देश दिया है।

पुलिस को मिली कई पीसीआर कॉल

पुलिस ने जानकारी दी है कि इलाके दुर्गंध की कई पीसीआर कॉल मिली है। जानकारी के आधार पर उचित एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं और बचाव के उपाय भी किए जा रहे हैं। अभी तक किसी के अस्पताल में भर्ती होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह हालात का पूरा जायजा ले रहे हैं। मामले में तथ्य सामने आने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *