Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

जाको राखे साइयां, यहां टाइटेनिक का सीन, 16 घंटे तक नदी में लकड़ी के सहारे बहती रही महिला…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

हमीरपुर। दुनिया में टाइटेनिक जहाज और उसपर बनी फिल्म की कहानी का दृश्य हमीरपुर में बारिश के बाद हकीकत के पर्दे पर उतरा दिखाई दिया। टाइटेनिक फिल्म की नायिका रोज जहाज डूबने के बाद समुद्र में एक लकड़ी के टुकड़े के सहारे टिकी रहती है और बाद में बचाव दल उसे बाहर निकाल कर जान बचाता है। कुछ ऐसा ही हमीरपुर में देखने को मिला। यहां 16 घंटे तक एक महिला लकड़ी के तख्ते के सहारे नदी में बहती रही और मछुआरों ने उसकी जान बचाई। इसके बाद अब ये घटना जनपद ही नहीं बुंदेलखंड के जिलों में चर्चा का विषय बन गई है और लोग कह रहे हैं. जाको राखे साइयां मार सके न कोय….।

430
उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के नेतृत्व में चलने वाले सरकार के कामों से क्या आप संतुष्ट हैं!

यमुना में बह रही थी महिला

दरअसल, हमीरपुर के कुरारा के मनकी गांव में शुक्रवार की सुबह यमुना नदी किनारे ग्रामीण पहुंचे तो नदी में लकड़ी पर किसी को बहते देखा। ग्रामीणों का शोर सुनकर मछुआरे नाव लेकर पास पहंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। लकड़ी के तख्ते के सहारे एक महिला बहती चली जा रही थी। मछुआरे उसके पास नाव ले गए और नदी से उसे बाहर निकालकर नाव पर लिटाया। इसके बाद नाव से उसे किनारे पर लेकर आए। सूचन पर आई पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने अपना नाम और घर का पता बताया, साथ ही पूरी घटना बयां की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *