Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या, कल सुबह घर से निकले थे, टीनशेड के कमरे में मिला शव…..

अमेठीं। जिले के तिलोई थाने के कोची गांव निवासी भाजपा नेता रवींद्र सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

कोची गांव निवासी रवींद्र सिंह 38 वर्ष भाजपा नेता बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर से निकले। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजन उनके फोन पर काल करते रहे लेकिन फोन भी रिसीव नहीं हुआ। प्रकरण की जानकारी सुबह परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

इसके बाद भाजपा नेता का शव गांव में ही एक व्यक्ति के टीनशेड के कमरे से बरामद किया गया। उस पर चाकुओं से वार किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर एसपी डॉ. इलामारनजी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। एसपी ने बताया कि जांच की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *