Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

किशोरी को नींद की गोलियां खिलाकर होटल में किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…..

 

मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने किशोरी को होटल में ले जाकर नींद की गोली खिलाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी सुबोध सक्सेना के अनुसार जागृति विहार सेक्टर निवासी अंकुर ने एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। इसके बाद वह किशोरी को बहला.फुसलाकर तेजगढ़ी स्थित एक होटल में ले गया था। जहां पर आरोपित ने किशोरी को नींद की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *