चंदौलीः जनपद में भव्यपूर्वक मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडारोहण, जिला चिकित्सालय में वितरित किए फल और जाना मरीजों का हाल…..
गांधी जी के विचार आज सर्वथा प्रासंगिक,सत्य अहिंसा सत्याग्रह स्वदेशी गांधी जी की महत्वपूर्ण देन-जिलाधिकारी
यह हमारा सौभाग्य कि सौम्यता शालीनता के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हमारे जनपद में हुआ-निखिल टी. फुंडे

अगले वर्ष से लाल बहादुर शास्त्री को लेकर हों विशेष आयोजन-जिलाधिकारी
चंदौली। जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती भव्यपूर्वक बनाई गई।इस क्रम में सर्वप्रथम जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संगोष्ठी में जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।अपने उद्बोधन में जिलाधिकारी ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके उपदेशों, विचारों पर चलने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि सत्य अहिंसा सत्याग्रह स्वालंबन स्वदेशी आदि सभी विचार गांधी जी की महत्वपूर्ण दिन है।गांधी जी के विचार आज सबसे ज्यादा प्रासंगिक हैं। आज हम जिस स्वच्छता के बारे में बात कर रहे हैं और जिस स्वच्छता अभियान को चला रहे हैं गांधी जी ने सौ साल पहले ही उसे पर बल दिया था और सभी लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया था।आज हम जिस मेक इन इंडिया ध्मेड इन इंडिया की बात करते हैं उसका मूल गांधी जी के स्वदेशी में खोजा जा सकता है। हम सबको गांधी जी के विचार और उपदेशों के बारे में पढ़ना चाहिए और उनके आदर्शो का पूरी तरह से पालन करना चाहिए।



