लगातार बैठको में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने सीएमएस को कारण बताओ नोटिस जारी करने का दिया निर्देश
शेष बचे हेल्थ वेलनेश सेंटरो पर शत प्रतिशत विद्युत कनेक्शन का कार्य 15 दिन के अन्दर पूर्ण कराए- डीएम
चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
शुक्रवार की शाम को जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जननी सुरक्षा योजना, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान योजना, एम्बुलेंस व्यवस्था, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। बैठकों से लगातार अनुपस्थित रहने पर डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को कारण बताओं नोटिस जारी करने का दिया निर्देश।






