Tuesday, June 23, 2026
मध्य-प्रदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, एक युवती और 3 युवक गिरफ्तार…..

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने देर रात लक्ष्मी नारायण गेस्ट हाउस पर दबिश दी। इस दौरान मौके से एक युवती और तीन युवक को गिरफ्तार किया है। युवती उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लक्ष्मी नारायण गेस्ट हाउस में लंबे समय से सेक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार देर रात महाराजपुरा थाने के सिपाही को ग्राहक बनाकर भेजा गया था। सौदा पूरा होने के बाद सिपाही ने इशारा किया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने गेस्ट हाउस पर दबिश दी।

इस दौरान कमरे से युवती के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तीन आरोपियों में एक गेस्ट हाउस संचालक, एक दलाल और एक ग्राहक बताया गया है। सेक्स कारोबार में पकड़ी युवती इलाहबाद की रहने वाली है। महाराजपुरा पुलिस गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी और युवती को आज शनिवार को न्यायालय में पेश करेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *