Tuesday, June 23, 2026
मध्य-प्रदेश

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 8 युवतियों और युवकों को आपत्तिजनक हालत में किया गिरफ्तार, बाहर से बुलाई जाती थीं कॉलगर्ल……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस ने एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 8 युवतियों और कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं।

दरअसल देवास के इंदौर रोड़ बायपास पर प्रिंस होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश कर 8 लड़कियों के साथ कुछ लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रिंस होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां होने शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद आज होटल में छापा मारा गया। जहां देह व्यापार में लिप्त कई युवक.युवतियों को रंगे हाथों धर दबोचा गया।

बाहर से बुलाई जाती थीं युवतियां

बताया जा रहा है यहां देवास.इंदौर के अलावा बाहर से भी युवतियां बुलाई जाती थी। लंबे समय से सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 8 युवतियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *