Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशभदोही

अश्लील गाने को लेकर बंजारी गांव में खूनी संघर्ष, खूब चले ईंट.पत्थर व लाठी.डंडे, कई घायल……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

भदोही में कोतवाली क्षेत्र के बंजारी गांव में शुक्रवार को फिर दो पक्ष आमने.सामने हो गए। एक दिन पहले ही अश्लील गाने के विरोध पर दो युवकों को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। अब उसी मामले को लेकर गांव में खूनी संघर्ष हो गया। जहां दो पक्षों के बीच ईंट.पत्थर और लाठी.डंडे चले। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

बंजारी गांव में बृहस्पतिवार को अश्लील गाने का विरोध करने पर एक पक्ष के लोगों ने दो युवकों पर लोहे के रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए थे। घायल शैलेन्द्र सिंह और विशाल सिंह ने अश्लील गाना बजाए जाने का विरोध किया था। आरोप था कि गांव के आधा दर्जन लोगों ने ऊनपर हमला बोल दिया था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार फिर से बवाल मच गया और गांव में जमकर खूनी संघर्ष हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *