Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौलीः साईकिल सवार को मैजिक ने मारी टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजूक……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल पुलिस चौकी के पास एक दुखद हादसा घटित हुआ है। जिसमें छात्रों को सड़क किनारे साइकिल सवार छात्रों को कुचल दिया। जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में अनियंत्रित मैजिक साइकिल सवारों को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे से जा भिड़ी। हादसे ते बाद मैजिक का ड्राइवर भाग निकला।

बताया जा रहा है कि यह घटना चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल पुलिस चौकी के पास ही हुई है। जिसमें सड़क के किनारे साइकिल से जा रहे दो छात्रों को टक्कर मारने के बाद एक मैजिक बिजली के खंभे से जा भिड़ी इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई और एक छात्र घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद, मौके पर भारी भीड़ जुटी और घायल छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *