Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

नौकरी के नाम पर लड़कियों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलती थी महिला, संचालिका समेत 6 गिरफ्तार……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

हल्द्वानी। पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन महिला और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। गिरोह की सरगना पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जो नाबालिग लड़कियों को नौकरी दिलाने और पैसे का लालच देकर उन्हें जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलती थी। लड़कियों को काम दिलाने के बहाने बुलाती थी और होटलों में देह व्यापार के लिए भेजती थी।

सेक्स रैकेट का मामला हल्द्वानी का है। एसएसपी पंकज भट्ट ने मामले का खुलसा करते हुए बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हल्द्वानी को पश्चिमी बंगाल के थाना बसंती से सूचना मिली की नाबालिग का अपहरणकर्ता की लोकेशन रेलवे स्टेशन हल्द्वानी मिली। जहां निरीक्षक ललिता पांडेय टीम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची। जहां उन्होंने पीड़िता किशोरी को बंगाल निवासी अभियुक्त रज्जक पाइक पुत्र बजैल पाइक के कब्जे से सकुशल रेस्क्यू किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *