Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

भतीजों ने घर में घुसकर चाची को पीटा, इसके बाद छत से फेंक दिया…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

अलीगढ़। सासनीगेट थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी इलाके में शुक्रवार को एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष की वृद्ध महिला के साथ उसके देवर के बेटों ने घर में घुसकर मारपीट की और छत से फेंक दिया। इससे महिला का पैर टूट गया। उन्हें जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि विरोध में आई वृद्धा की बेटी के साथ छेड़खानी की गई। बड़ी बेटी व दामाद को भी पीटा।

पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। देहलीगेट क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली वृद्धा की बेटी ने सासनी गेट थाने में मुकदमा कराया है। इसमें कहा है कि वह पति के साथ सराय सुल्तानी स्थित मायके में गई थी। वहां चचेरे चार भाइयों ने हमला कर दिया। मां के साथ मारपीट कर उसे छत से फेंक दिया। बीचबचाव में आई छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ की। उनके पति के साथ मारपीट कर जेब में रखे एक हजार रुपये निकाल लिए। इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध छेड़छाड़ए लूटए मारपीट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *