Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः समिति के अध्यक्ष बने सुनील…..

चकिया, चंदौली। श्री श्री मां सरस्वती पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की एक आवश्यक बैठक नगर के एक निजी भवन में संपन्न हुआ। जिसमें एक सम्मति से पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का चुनाव किया गया। जहा अध्यक्ष पद पर समाजसेवी सुनील मद्धेशिया को चुना गया तो कोषाध्यक्ष पद पर विपिन चौरसियां को दायित्व सौंपा गया।

26 जनवरी को बसंत पंचमी के पर्व को हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री श्री मां सरस्वती पूजा समिति महाराजा किला के पदाधिकारियो ंकी बैठक आहुत की गईं। जिसमें पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया।

सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर सुनील मद्धेशिया को चुना तो वही कोषाध्यक्ष पद पर विपिन चौरसिया, उपाध्यक्ष पद पर सुमित, महामंत्री पद पर राज, मंत्री बादल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी के लिए धीरज मोदनवाल व कमलेश शर्मा, पंडाल व्यवस्थापक के लिए सोनू कसौधन व लालू को चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि परंपरागत तरीके से मां सरस्वती का प्रतिमा स्थापित किया जायेगा। इस दौरान संरक्षक के लिए अजय, विजय, धर्मेन्द्र, विकास, विजय चौरसिया उर्फ भोनू चुने गये। वहीं इस दौरान विक्की जायसवाल, अमित जायसवाल, रोहित, सचिदानंद, शिवकांत यादव, राकेश चौरसिया सहित अन्य पदाधिकरी व सदस्य मौजूद रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *