Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाःनिकाय चुनाव को लेकर जिलाधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण

चकिया, चंदौली। पूर्वाचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम ईशा दुहन ने चकिया विकास खण्ड के अंतर्गत महारानी जयंती कुंवारी कन्या इंटर कॉलेज, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मतदान केंद्रों/बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रखें जाय। जहां कहीं कमियां हो उसे तत्काल ठीक करा लिया जाए। दिव्यांगजनों हेतु रैम्प, शौचालय महिला व पुरूष, बिजली, पेयजल, खिड़कियों में जाली व पल्ला सहित बेहतर साफ, सफाई सुनिश्चित रखा जाय। जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर मतदान केंद्रों के प्रत्येक बूथ पर वोटरों के प्रवेश व निकास की व्यवस्था देखी। स्थान चयन ठीक मिलने पर मानक के अनुरूप अन्य व्यवस्था पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये। इस दौरान उपजिलाधिकारी ज्वाला प्रसाद, सीओ रघुराज, तहसीलदार, प्रधानाचार्यगण, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *