Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशजौनपुर

35 साल की दो बच्‍चों की मां का किशोर पर आया दिल, शादी करने की जिद पर अड़ी……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

जौनपुर। जिले में किशोरवय प्रेमी के घर आ धमकी प्रेमिका को देखकर परिजनों के होश उड़ गए। दरअसल फोन पर मिसकाल से शुरू प्रेम की पींगेंं कुछ इस कदर परवान चढ़ींं कि प्रेमिका को समझाने के लिए पंचायत तक करनी पड़ गई। परिजनों के अनुसार मिस कॉल से किशोर संग प्यार होने के बाद अब महिला शादी की जिद पर अड़ी है। वहीं अधिक उम्र की प्रेमिका और उसके बच्‍चे होने की जानकारी होने के बाद से किशोर के परिजन काफी परेशान हो गए हैं।

बरईपार में सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम छह बजे के करीब मडियांहू क्षेत्र की एक महिला अपने प्रेमी से मिलने उसके गांव आ धमकी। उसका कहना है कि युवक से उसकी मिस कॉल करने के बाद बातचीत होने लगी। बातचीत होते होते दोनों के बीच प्यार मोहब्बत की बातें होने लगी। यह सिलसिला लगभग एक साल से चल रहा था। महिला गुरुवार प्रेमी के गांव का पता लगाते गांव आ धमकी। गांव आने के बाद गांव में इस बात को लेकर कानोकान चर्चा शुरू हो गयी। प्रेमी के घर हड़कंप मच गया। बात फैली तो गांव में भीड़ भी इकट्ठा हो गई। बातचीत में पता चला कि दोनों आपस मे बहुत प्यार करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *