Tuesday, June 23, 2026
Newsदेश-विदेश

यहां हुआ 2 बम विस्फोट, 100 की मौत, 300 घायल………मचा कोहराम

 

देश विदेश डेस्क
एक न्यूज एजेंसी के अनुसार

Somalia:सोमालिया (Somalia) की राजधानी मोगादिशु में दो बम विस्फोट हुए हैं। इस धमाके में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई हैं, वहीं 300 लोग घायल हुए है। देश के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मदी ने रविवार सुबह एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। ये जोरदार धमाका उस इलाके में हुए हैं जहां शिक्षा मंत्रालय सहित कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं। ये इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है।

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को दोपहर में ये विस्फोट हुआ है जिसमें बच्चों सहित सैकड़ों नागरिकों की मौत हुई है। मोगादिशु में हमला उस दिन हुआ जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य सीनियर अधिकारी हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए बैठक कर रहे थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *