चुनाव से एक दिन पहले धमाका: निर्दलीय उम्मीदवार के कार्यालय के बाहर विस्फोट; 25 की मौत, 40 घायल
देश विदेश डेस्क
पाकिस्तान। पाकिस्तान में आम चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक निर्दलीय उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय के बाहर भीषण बम विस्फोट हुआ। इस दौरान 25 लोग मारे गए और 40 से ज्यादा घायल हो गए हैं। विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले में खानोजई क्षेत्र स्थित निर्दलीय उम्मीदवार असफंदयार खान काकड़ के कार्यालय के बाहर हुआ।
विज्ञापन



