Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

…….पड़ा महंगा, इस गांव के ग्राम प्रधान समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

वाराणसी, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वन विभाग ने गांव के प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दस बोटा हरी लकड़ी बरामद कर मामले की जांच कर रही है।


बड़ागांव थानाक्षेत्र के वाजिदपुर गांव में हरा पेड़ काटने का मामला आया है। वन विभाग ने गांव के प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दस बोटा हरी लकड़ी बरामद कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम हरहुआ पुलिस चौकी टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वाजिदपुर गांव में ग्राम प्रधान लालमन यादव एवं रामसिंहपुर गांव निवासी हरेंद्र कुमार के द्वारा महुआ के हरे पेड़ को काटा जा रहा है। सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से भाग निकले।

वन विभाग की तहरीर पर ग्राम प्रधान लालमन यादव और हरेंद्र कुमार पर पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *