Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशबरेली

महिला सिपाहियों ने वर्दी में बनाई रील, गिरी गाज, हुई निलंबित……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजकुमार इन दिनों एक्शन मोड में हैं। 2 दिन पहले ही एडीजी ने बरेली के प्रेम नगर थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार को डायरेक्ट सस्पेंड कर दिया था। जोन में पिछले एक दशक में यह पहला उदाहरण है जब एडीजी स्तर से सीधे किसी इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया गया हो।

इस एक्शन के दो दिन बाद ही मुरादाबाद और अमरोहा की दो महिला कांस्टेबल भी सस्पेंड कर दी गई हैं। खास बात ये है कि इन्हें पहले ही कप्तानों की ओर से लाइनहाजिर कर दिया गया था। लेकिन एडीजी ने इसे नाकाफी मानते हुए दोनों को सस्पेंड करने के आदेश दिए। जिसके बाद दोनों को निलंबित कर दिया गया। इन दोनों सिपाहियों ने यूनिफॉर्म पहनकर फिल्मी गानों पर इंस्टाग्राम रील शूट की थीं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। एडीजी ने इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए सोशल मीडिया एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *