Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

सात बच्‍चों का 50 वर्षीय बाप कर रहा था पांचवीं शादी, बेटों के साथ पहुंची पहली पत्‍नी ने किया हंगामा……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

सीतापुर। सीतापुर में एक सात बच्‍चों के बाप की पांंचवीं बार विवाह करने की जानकारी पहली पत्‍नी को हुई। पत्‍नी अपने बच्‍चों के साथ विवाह स्‍थल पर पहुंच गई। इस दौरान लड़की वालों से मारपीट भी हुई। वहीं पुलिस ने पति का चालान कर दिया है और उसे थाने ले गई है।

पटिया में रहने वाली महिला को पता चला कि उसका पति कोतवाली देहात इलाके में शादी करने जा रहा है। यह उसकी पांचवीं शादी थी। इस पर पत्नी और बच्चे गांव पहुंच गए। शादी रचाने जा रही लड़की के परिवारजन और पति से विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। शिकायत पर पुलिस पति को कोतवाली ले आई और शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।

कोहना चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि पटिया गांव की महिला ने एक तहरीर दी थी। उसका पति 50 वर्षीय शफी अहमद कोतवाली देहात की सरदार कालोनी में पांचवीं शादी करना जा रहा है। उसके सात बच्चे हैं। जिनमें बड़ी.बड़ी बेटियां भी हैं। बताते हैं शादी की सूचना पर पहली पत्नी और बच्चे गांव पहुंचे थे। पति शफी अहमद के साथ शादी करने वाली लड़की के परिवारजन ने विवाद शुरू कर दिया और महिला और बच्चों ने पति की पिटाई भी की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *