Tuesday, June 23, 2026
नई दिल्ली

इस बड़े एक्टर से बताया जान का खतरा, इंस्टाग्राम पोस्ट से सोशल मीडिया में सनसनी……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता हैशटैग मीटू को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। तनुश्री ने साल 2018 में नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उस वक़्त तनुश्री ने नाना को लेकर कई बड़े खुलासे किये थे। तनुश्री के मीटू कैंपेन के बाद कई और एक्ट्रेस सामने आई थी और अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था। तनुश्री बॉलीवुड माफिया को लेकर लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू में बोल रहीं हैं। इसी बीच एक बार फिर से तनुश्री दत्ता के लेटेस्ट पोस्ट ने हर तरफ हलचल मचा दी है। तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने खुलकर कई लोगों का नाम लिखा है। ये पोस्ट इस वक्त बवाल मचा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *