Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकियाः नगर से बड़ी संख्या में जत्था हुआ…..भाजपा जिला उपाध्यक्ष व प्रमुख समाजसेवी ने अंगवस्त्र, पानी का बोतल व फल देकर किया रवाना…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। गुरुवार को चकिया नगर व क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों मैं मत्था टेकने के बाद कांवरियों का एक जत्था बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।

वहीं श्री राम जानकी मंदिर ठाकुर बाग में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा. प्रदीप मौर्य व चकिया नगर के प्रमुख समाजसेवी कैलाश जायसवाल ने कांवरियों को अंगवस्त्र, पानी का बोतल व फल देकर सम्मानित करते हुए रवाना किया।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष शुभम मोदनवाल ने बताया कि पिछले 10 सालों से हम हर वर्ष बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पैदल करते हैं पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण यात्रा नहीं हो सका। बताया कि सुल्तानगंज से जल लेकर 112 किलोमीटर पैदल यात्रा करके देवघर स्थित शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं।

इस दौरान शुभम मोदनवाल, नीरज गुप्ता, राजन साहू, मोनू चौहान, राहुल श्रीवास्तव, मुकेश चौरसिया, अनिल जयसवाल, बंटी गुप्ता, नीरज, अमरजीत, सोनू, मोनू, छोटू, रवि सहित भारी संख्या में कांवरिया रवाना हुए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *