Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

बैंक के कर्जे को बर्दाशत नहीं कर सका किसान, सदमे में चली गई जान……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

बांदा। खेत में कराई गई बोरिंग सप्ताह में दो बार फेल होने से कर्जदार किसान का धैर्य जवाब दे गया। हार्ट अटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। उन्हें बैंक का तीन लाख रुपये कर्जा भरने की भी चिंता थी।

गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर निवासी दशरथ के 55 वर्षीय पुत्र किसान राकेश सिंह को खेत जाने पर सीने में तेज दर्द हुआ था। खेत से घर लौटने पर उन्होंने स्वजन को मामले की जानकारी दी। इसी बीच उनकी हालत बिगड़ गई। स्वजन बेहोशी की हालत में जब तक उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक उनकी रास्ते में मौत हो गई।

चिकित्सकों ने किसान की मौत का मेमो कोतवाली भेजा। दिवंगत किसान के भाई विनोद ने बताया कि राकेश पिपरमिंट की खेती करते थे। सप्ताह भर पहले उन्होंने सिंचाई के लिए खेत में दो बार बोरिंग कराई। लेकिन दोनों बार बोरिंग फेल हो गईं थी। बोरिंग कराने में उनके करीब डेढ़ लाख रुपये भी खर्च हो गए थे।

इतना ही नहीं चार माह पहले उन्होंने खत्री पहाड़ स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा से कृषि कार्य के लिए तीन लाख रुपये कर्ज लिया था। बोरिंग फेल होने से वह परेशान रहते थे। उन्हें बैंक का कर्ज भरने की चिंता रहती थी। इसी तनाव में अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *