Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशसोनभद्र

शराब के नशे में पत्‍नी को पेचकस से तब तक गोदता रहा जब तक कि पत्‍नी मर नहीं गई……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के रंदह ग्राम पंचायत के झनकपुर गांव में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने बड़ी ही निर्दयता से पेचकस से गोद गोद कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार सावित्री देवी 55 वर्ष और उसके पति रघु में विगत दो दिन से घरेलू काम को लेकर विवाद हो रहा था। मृतक के पुत्र संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार की रात उसके पिता रघु ने जमकर शराब पी और बड़ी ही निर्दयता से मृतक सावित्री को मारना पीटना शुरू किया।

सावित्री जब मार खाकर पस्त हो गई तब वह घर में रखे पेचकस से उसके चेहरे पर तब तक वार करता रहा जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई। मृतक के पुत्र संतोष ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। परिवार में किस तरह का विवाद हुआ जिससे इस तरह की घटना हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी थी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *