Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशमेरठ

शिक्षिका पत्नी की चाकू और हथौड़े से हत्या कर थाने पहुंचा हत्यारोपित पति, आख‍िरी सांस तक किया वार…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की शिवलोकपुरी कालोनी में शिक्षिका पत्नी की चाकू से गला रेंतकर पति ने मौत के घाट उतार दिया। पत्नी के शरीर पर जब तक चाकू से वार करता रहा, जब तक उसकी आखिरी सांस भी निकल नहीं गई। उसके बाद मृतका के सिर पर हाथौड़ी से ताबड़तोड़ कई वार किए। उसके बाद हत्यारोपित पति थाने पहुंचा और सरेंडर करते हुए पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *