चकिया: सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्रों ने मचा धमाल, यादेवश ने बढ़ाया स्कूल का नाम, आया CBSC का परिणाम…… बधाईयों का लगा तांता, दीपाली, सौरभ रहे दूसरे और तीसरे स्थान पर…..100 फीसदी का स्कूल का परिणाम
चकिया, चंदौली। पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
चकिया क्षेत्र का प्रतिष्ठित स्कूल सिल्वर बेल्स के छात्रों ने रिजल्ट आते ही धमाका मचा दिया। स्कूल के 100 फीसदी छात्र पास हो गए। जिसमें 34 छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए। आज यानि सोमवार को सीबीआई का परिणाम आया। जिसमें सिल्वर बेल्स स्कूल के 10 के छात्रों ने धमाल किया। यादवेश, दीपाली, सौरभ ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया । स्कूल के टापरो को विद्यालय के चेयरमैन प्रभात जायसवाल, डायरेक्टर सुषमा जायसवाल एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुपम अग्रवाल ने मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया।






