खौफनाक बदलाः पिता ने नाग को मारा तो नागिन ने इतने घण्टे के अंदर बेटे को उतारा मौत के घाट……
पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क
मध्य प्रदेश के सीहोर से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां की बुधनी में बदले की आग में नागिन ने नाग को मारने वाले व्यक्ति के बेटे को डंसकर मौत के घाट उतार दिया है।
कहा जा रहा है कि नागिन के डंसने के पश्चात् बच्चे के चिल्लाने पर घरवाले जागे तथा आनन.फानन में उसे होशंगाबाद के जिला चिकित्सालय ले गए।




जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भोपाल रेफर कर दिया। इस के चलते मार्ग में ही उसकी जान चली गई। दूसरी ओर डंसने वाले सांप को घरवालों ने रात में ही मार डाला। फिलहाल रोहित के घरवालों का रो.रोकर बुरा हाल है। खबर के मुताबिक बुधनी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जोशीपुर में किशोरी लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। किशोरी लाल मेहनत मजदूरी का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। नवरात्रि के समय बृहस्पतिवार प्रातः लगभग 8 से 9 बजे उनके घर के पास एक सांप निकल आयाए जिसे किशोरी लाल तथा उनके घरवालों ने जान से मार कर फेंक दिया तथा अपने पूजा.पाठ में लग गए।
वही इस घटना को 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि रात लगभग 2ः00 बजे एक दूसरे सांप ने घर में सो रहे किशोरी लाल के 12 वर्षीय बेटे रोहित को डंस लिया। तत्पश्चात, रोहित के चिल्लाने पर सभी लोग जाग गए तथा आनन.फानन में रोहित को होशंगाबाद के जिला अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। मगर रास्ते में ही रोहित की मौत हो गई। इस बीच डंसने वाले सांप को भी घरवालों ने मौत के घाट उतार दिया।
faill photo


