Tuesday, June 23, 2026
मध्य-प्रदेश

इस पूर्व सीएम के पास एक भी कार नहीं, मगर पांच महीने में लाखों रुपये बढ़ी संपत्ति, जानें कितना है कर्ज…..

विदिशा। 18 वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान इस बार विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। शिवराज सिंह विदिशा से पांच बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। चुनावी हलफनामे में शिवराज सिंह चौहान ने अपनी संपत्ति का ब्योरा भी दिया है। ब्योरा के मुताबिक पांच महीने में शिवराज सिंह की संपत्ति में 21 लाख रुपये का इजाफा हुआ है।

इतनी है शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति

पिछले साल यानी पांच महीने पहले विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान दाखिल हलफनामे में शिवराज सिंह चौहान की कुल चल और अचल संपत्ति तीन करोड़ 21 लाख रुपये की थी। अब लोकसभा चुनाव के हलफनामे में कुल संपत्ति तीन करोड़ 42 लाख रुपये की दिखाई गई है।

जानें पत्नी साधन की संपत्ति

शिवराज सिंह चौहान की पत्नी की संपत्ति भी 15 लाख रुपये बढ़ी है। उनके पास एक करोड़ 17 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं अचल संपत्ति की कीमत चार करोड़ 39 लाख रुपये है।

शिवराज पर किसी बैंक का कर्ज नहीं

खास बात यह है कि शिवराज सिंह चौहान पर किसी भी बैंक का कर्ज नहीं है। शपथ पत्र के अनुसार शिवराज के पास चौहान एक करोड़ 24 लाख रुपये की चल और दो करोड़ 17 लाख रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं। 64 लाख रुपये का कर्ज पत्नी साधना सिंह के नाम पर है।

शिवराज सिंह के पास नहीं है कार

शिवराज सिंह के पास 96 तोला सोने के जेवरात हैं। वहीं एक रिवॉल्वर भी है। हालांकि उनके पास एक भी कार नहीं है। पत्नी साधना के पास 535 ग्राम सोने के आभूषण हैं और उनके नाम एक एंबेसडर का भी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *