Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया के इस पहाड़ी पर पिछले दिनों मिला था युवक का शव, पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो को किया गिरफ्तार…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। बीते दिनों मृतक अजय पुत्र रामनाथ निवासी मुजफ्फरपुर बड़ी बस्ती का शव प्रेमापुर स्थित हथिनी पहाड़ी पर मिला था। जिसे लेकर पुलिस सतर्कता दिखाते हुए हत्या में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करना शुरू कर दी। मृतक के परिजनों के तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसपर पुलिस ने हत्या करने वाले नामित वांछित अभियुक्त बेनी पुत्र स्वर्गीय जद्दू, कंचन देवी पत्नी बेनी निवासी मुजफ्फरपुर को पुलिस ने मंगलवार की दोपहर मुरारपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हत्या करने वाले नामित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां अगली कार्रवाई में जुट गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव, उप निरीक्षक गिरीश चंद्र राय, कांस्टेबल रमेश कुमार, कांस्टेबल किशन सरोज, महिला कांस्टेबल सोनम शामिल रहीं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *