Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशकानपुर

एक सुराग ने खोल दिया पल्लेदार की हत्या का राज, पत्नी का प्रेमी निकला कातिल…….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

कानपुर। निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड के जंगल में पल्लेदार की हत्या करके शव फेंकने के मामले में एक छोटे से सुराग ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ने के बाद आखिर हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पल्लेदार के हाथों की नस कटी होने से आत्महत्या मान रही पुलिस ने दोस्तों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की जांच शुरू की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। मुकदमा दर्ज कराने वाली पल्लेदार की पत्नी का प्रेमी असली कातिल निकला। पुलिस अब पल्लेदार की पत्नी के खिलाफ भी सुबूत जुटा रही है।

क्या हुई थी घटनाः बर्रा के कर्रही रोड निवासी 32 वर्षीय पल्लेदार कल्लू पत्नी सोनी, बेटी लक्ष्मी, दिव्यांशी और एक वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ किराए के मकान में रहता था। 15 मार्च की सुबह काम के लिए घर से निकले पल्लेदार का रक्तरंजित शव 16 मार्च की सुबह निराला नगर रेलवे ग्राउंड के जंगल में मिला था। शरीर पर कमर से ऊपर हिस्से को जानवरों ने नोच खाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से कई बार वार करने से कोमा में जाने के बाद मौत होने की पुष्टि हुई थी। उसके दोनों हाथों की कलाई कटी होने और पास में ही ब्लेड मिलने से पुलिस आत्महत्या मान रही थी लेकिन दो दिन बाद पत्नी ने पति के चार दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई तो जांच में असलियत सामने आ गई।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *