Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

चुनाव विश्लेषण, बुलडोजर के अगर जलवे हैं तो सेहरा मुख्यमंत्री के ही बंधेगा…….!

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। भाजपा क्यों जीती सपा क्यों हारी सात चरणों के चुनाव में उत्तर प्रदेश में जहां जाओ और जिससे पूछो तो दो बातें एकदम स्पष्ट दिखतीं.योगी मोदी का शासन और गरीब को राशन। बुलडोजर यानी कानून व्यवस्था और शानदार बिजली आपूर्ति ने भाजपा के अभियान पर सोने का वर्क लगा दिया। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी के पास केवल एक नेता था। जिससे वह करिश्मे की आस करती रह गई।

सपा मुस्लिम.यादव और भाजपा के असंतुष्टों के भरोसे मैदान में थी और इन्हीं के बूते वह भाजपा की कमियां गिनाती रही जबकि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता योगी सरकार के काम लेकर जनता में पैठ बनाते रहे। सपा ने एक ध्रुवीकरण की कोशिश की।लेकिन प्रतिक्रिया में हुए ध्रुवीकरण को नाप नहीं सकी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *