Tuesday, June 23, 2026
इलाहाबादउत्तर-प्रदेश

डिप्टी सीएम ने इस सीट के लिए किया नामांकन, जेपी नड्डा और धमेंद्र प्रधान भी

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

प्रयागराज। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आज गुरूवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से नामांकन करने वाले हैं। वह बुधवार रात ही गृह नगर कौशांबी पहुंच गए थे। हाट सीट कही जाने वाली सिराथू विधानसभा सीट के केशव प्रसाद के नामांकन के दौरान बड़े नेताओं की मौजूदगी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व केंद्रीय मंत्री प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी सवा बारह बजे हेलीकाप्टर से सिराथू पहुंच गए। अनुप्रिया पटेल भी आ गई। दिन में 11ः30 बजे केशव प्रसाद समर्थकों द्वारा फूलों की बौछार के बीच नामांकन के लिए रवाना हुए थे। वह मुहूर्त के समय के अनुसार कलेक्ट्रेट पहुंचे और एक सेट नामांकन करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दोनों केंद्रीय मंत्रियों की अगवानी करने के लिए रवाना हो गए। फिर उनके साथ कलेक्ट्रेट आकर दूसरे सेट का नामांकन किया। नामांकन के बाद रथ पर जेपी नड्डा समेत दोनों केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम रोड शो पर निकले।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *