Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

वाराणसीः 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर संपन्न…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। नई सुबह मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार विज्ञान संस्थान, वाराणसी द्वारा 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों हेतु दो दिवसीय निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर शिविर के दूसरे दिन जवानों के मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण से प्राप्त परिणामों के आधार पर व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक जवान को मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए नई सुबह संस्था के संस्थापक एवं प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ अजय तिवारी ने कहा कि नई सुबह संस्था देश के वीर जवानों को निशुल्क सेवाएं प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी 2 दिन के इस कार्यक्रम से जवानों के चेहरों पर आयी मुस्कान इसकी सफलता का परिणाम है। शिविर के समापन को संबोधित करते हुए 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डिप्टी कमांडेंट उमाकांत ने कहा कि मनोवैज्ञानिक प्रयासों से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। नई सुबह द्वारा आयोजित यह शिविर जवानों के आत्मबल एवं मानसिक स्वास्थ्य के उत्थान में अत्यंत सार्थक साबित होगी। उन्होंने नई सुबह को धन्यवाद देते हुए इस तरह के और शिविर के आयोजन की आग्रह किया।

शिविर में नई सुबह कि नैदानिक मनोवैज्ञानिक जोत्सना सिंह, शिवांगी श्रीवास्तव, अर्पिता मिश्रा ने जवानों को रिलैक्सेशन एक्साइज का अभ्यास कराया जिसके माध्यम से जवान तनाव से होने वाले हैं नकारात्मक प्रभाव से अपने आप को बचाने में सफल होंगे।
शिविर के सफल संचालन में प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार तिवारी, नई सुबह संस्था के समन्वयक आजाद तिवारी, प्रवीण सिंह, भूपेंद्र राधिका व अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *