Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशवाराणसी

वाराणसीः आंखों से छलक पड़ा आंसू, रोक नहीं पाए निदेशक……प्रभारी निदेशक ने लिया चार्ज…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

वाराणसी। मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के निदेशक प्रो. ओम प्रकाश सिंह का कार्यकाल सोमवार को समाप्त हुआ। जिसके बाद शाम को संस्थान के सभागार में एक कार्यक्रम के तहत निदेशक ओम प्रकाश सिंह ने विधिवत चार्ज प्रभारी निदेशक प्रो. अनुराग कुमार को सौंपा। प्रभारी निदेशक विद्यापीठ के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष है।

जार्च सौंपने के दौरान प्रभारी निदेशक प्रो. अनुराग ने कहा कि मालवीय जी के इस बगिया को आगे ले जाने के लिए हर संभव कदम उठाया जायेगा। लोक तांत्रित तरीके से हर कोई संस्थान के विकास के लिए राय दे सकता है। संस्थान को संवारने व निखारने का काम किया जायेगा। प्रो. ओम प्रकाश सिंह के कार्यो को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

वहीं निदेशक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि संस्थान को तमाम कठिनाईयों के बावजूद आगे ले जाने का कार्य किया गया। हम सब कभी भी पूर्व सांसद मुरली मनोहर जोशी व पूर्व कुलपति प्रो. राम अवध जी को नहीं भूल सकते। जिन्होंने इस बिल्डिंग को बनवाने में सहयोग किया। पूर्व सांसद ने 68 लाख रुपये सांसद निधि से देकर इसे निखारने में सहयोग किया था। उक्त बातें बोलते हुए प्रो. ओम प्रकाश के आंखों में आंशु आ गये। इस दौरान डा. वशिष्ठ नारायण, डा. श्रीराम पाठक, डा. रविन्द्र पाठक, डा. कौशल पांडेय, ध्यानचंद्र, मु. जावेद, डा. दिनेश, प्रशांत कुमार, डा. सुमन ओझा सहित अन्य लोग रहें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *