Tuesday, June 23, 2026
आजमगढ़उत्तर-प्रदेश

छात्रों से भरी बस पलटी, स्कूली बस में सवार 20 बच्चों में कई घायल, ग्रामीणों के सहयोग से बचाया गया……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेय पुरा गांव के समीप शारदा सहायक नहर पुलिया पर बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस गुरुवार को सुबह पलट गई। हादसे के बाद बस में फंसे बच्चों की चीख. पुकार सुन बचाव के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े। सूचना मिली तो अभिभावकों में भी हड़कंप मच गया।

आसपास के ग्रामीणों ने बच्चों को बस से निकाला और घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाटघाट में इलाज के लिए भर्ती कराया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के करमणि गड़ेरूवा गांव में संचालित स्कूल की बस सुबह आसपास के कई गांव के बच्चों को लेकर सुबह जा रही थी। पांडेय पुरा के पास शारदा सहायक नहर पर बने पुल के समीप सामने से आ रही दूसरी गाड़ी को पास देने के चक्कर में हादसा हो गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *