Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेश

भाजपा को एक और बड़ा झटका: इस मंत्री ने दिया पार्टी से इस्तीफा……

लखनऊ, पूर्वांचल पोस्ट न्यूज

उत्तर प्रदेश में लगातार भाजपा को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने पार्टी छोड़ दी है। उनके समाजवादी पार्टी में जाने की सूचना है। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

बताया जा रहा है कि सहारनपुर की नकुड़ सीट से भाजपा विधायक धर्म सिंह सैनी ने सरकारी आवास और सिक्योरिटी छोड़ दी है। उन्होंने भी स्वामी प्रसाद मौर्य और दारा सिंह चौहान की तरह मंत्री पद छोड़ दिया है। वह जल्द ही लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलेंगे। बताया जा रहा है कि वह सपा में शामिल होंगे।

 

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और सपा में शामिल होने के बाद से ही माना जा रहा था कि धर्म सिंह सैनी भी स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही सपा में शामिल होंगे। सहारनपुर की नकुड़ विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रहे डॉ. धर्म सिंह सैनी ने गत चुनाव में कांग्रेस के इमरान मसूद को हराया था। इमरान मसूद भी गत दिवस सपा में शामिल हो गए हैं। धर्म सिंह सैनी के सपा के टिकट पर नकुड़ विधानसभा सीट से ही लड़ने की संभावना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *