Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशकानपुर

हत्या से एक दिन पहले भी आधी रात घर से बाहर थी ज्योति, पीड़ित परिवार से पुलिस करेगी पूछताछ……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

कानपुर। ज्योति हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को एक नए राजफाश ने चौंका दिया है। ज्येाति के मोबाइल सीडीआर से पता चला है कि वह पूर्व में भी कई बार आधी रात के बाद तक घर से बाहर रहती थी और हत्या वाली रात से एक दिन पहले भी वह घर पर नहीं थी। इस नई जानकारी ने पुलिस की जांच की दिशा ही बदल दी है। पुलिस अब परिवार वालों से भी पूछताछ की योजना बना रही है।

चकेरी के गिरिजा नगर निवासी प्राइवेट कर्मी संतोष मिश्रा की 23 वर्षीय बेटी च्योति 25 अक्टूबर को ड्यूटी गई लेकिनए घर नहीं लौटी। वह शिवकटरा स्थित एक कंसल्टेंट कंपनी में टेलीकालर की नौकरी करती थी। 26 अक्टूबर की सुबह भाभा नगर स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे ज्योति का अधजला शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसे जिंदा जलाकर मारा गयाए क्योंकि उसकी स्वांस नली में काबर्न मिला। यह तभी संभव हैए जब व्यक्ति जीवित हो। पुलिस ने पिता की तहरीर पर च्योति के पुरुष मित्र अमित और अमित की महिला मित्र विमल पर बेटी का अपहरण कर हत्या करने व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कराया। इसके आधार पर ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। खास बात यह है कि घटनास्थल से कुछ दूर पहले एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में 25 अक्टूबर की शाम सात बजे ज्योति को अकेले रामादेवी रेलवे ट्रैक की ओर जाते देखा गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *