Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव की बड़ी घोषणा, सरकार बनने पर छात्रों को लैपटाप देने के साथ पढ़ने के लिए यहां भी भेजेंगे……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनाव की जोरदार तैयारी करने वाले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बड़ी घोषणा भी की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से सामने अपनी पार्टी की वरीयता को भी गिनाया।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो हम छात्र.छात्राओं तथा नौजवानों को लैपटॉप उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। इतना ही नहीं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के आकांक्षी मेधावियों को विदेश भी भेजा जाएगा। विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों के लिए अलग से फंड की व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चे जो विदेश में पढ़ना चाहते हैं उन्हें भी समाजवादी सरकार बनने पर मदद दी जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *