Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चकिया में यहां पहुंचे पूर्व मंत्री, दिग्गज नेताओं ने जुटकर मनाया……..गरजे पूर्व मंत्री…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चकिया, चंदौली। रविवार को विकास खंड अंतर्गत पर्वतपुर गांव स्थित एक लान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती सपा के दिग्गज नेताओं द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सुरेंद्र पटेल के मौजूदगी में कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।

जहां स्थानीय नेताओं ने पूर्व मंत्री का माल्यार्पण तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया कार्यक्रम के शुरू में लोकगीत का शानदार आयोजन किया गया था। दोपहर होते होते विधानसभा चकिया तथा जिले से नेताओं का आना शुरू हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, पूर्व सांसद रामकिशन यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, मुस्ताक अहमद खां, अनिल पटेल, डॉक्टर कृष्णमूर्ति पटेल, भूपेंद्र पटेल, राजेश पटेल सहित सपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *