Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशचंदौली

चंदौली के घटना को पूर्व सीएम लिए संज्ञान, इतने तारीख को नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम करेंगी जांच, एमएलसी सहित दो पूर्व मंत्री भी है शामिल….

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

चंदौली। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्तागण 5 दिसम्बर 2021 को अपनी छः सूत्रीय मांगो का ज्ञापन देने के लिए कार्यक्रम स्थल चहनिया पर इकट्ठा हुए तभी क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

जिससे समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आयीं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की जांच एवं लाठीचार्ज में घायल लोगों से मिलने हेतु समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमण्डल 12 दिसम्बर 2021 को जनपद चन्दौली पहुंचेगा। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में राम गोविन्द चौधरी नेता प्रतिपक्ष विधान सभा उत्तर प्रदेश, ओम प्रकाश सिंह पूर्व मंत्री, सुरेन्द्र पटेल पूर्व मंत्री तथा आशुतोष सिन्हा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश, सत्य नरायन राजभर जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी चन्दौली, राजनारायण बिन्द प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

faill photo

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *