Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

दुर्गा पूजा मेले के दौरान 11वीं के छात्र की पीट कर हत्या, इतने दस लोगों पर मुकदमा दर्ज…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

देवरिया। शहर के सीसी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के समीप गुरुवार की रात करीब 12 बजे दुर्गा पूजा पंडाल में विवाद के दौरान मनबढ़ों ने पीट.पीट कर 11वीं के छात्र की हत्या कर दी। मृतक के भाई सुबोध की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह है मामला

शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ले के रहने वाले आदित्य मणि उर्फ छोटू उम्र 17 वर्ष पुत्र आशुतोष मणि ओरिएंटल इंटर कॉलेज में 11 वीं के छात्र थे। वह रात में दुर्गा पूजा देखने शहर में गए थे। वह मेला देखने के बाद घर पहुंचे। उसी समय उनका दोस्त घर पहुंचा और कुछ दोस्तों से मिलवाने के लिए बाइक पर बैठाकर ले जाने लगा। बड़े भाई सुबोध ने रोकना चाहा लेकिन दोनों चले गए। सीसी रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के निकट किसी बात को लेकर कुछ युवकों से आदित्य का विवाद होने लगा। इस दौरान उनकी पिटाई कर दी गई। उनको गंभीर चोटें आईं। वह जमीन पर गिर गए। आनन.फानन में उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *