Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

रिश्‍वतखोर लेखपाल सस्‍पेंड, वीडियो वायरल होने पर डीएम ने की कार्रवाई…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने रिश्वत लेने के आरोपित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को आरोपी लेखपाल की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें लेखपाल एक किसान से रिश्वत लेते हुए साफ दिखाई दे रहा था। शिकायत पर डीएम ने एसडीएम सदर को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में आरोप पुष्ट होने पर डीएम ने कार्रवाई कर दी।

डीएम से की थी शिकायत

पीनना निवासी समाजसेवी सुमित मलिक ने रिश्वत लेने की वीडियो बनाकर डीएम चंद्र भूषण सिंह से शिकायत की थी। डीएम सीबी सिहं ने प्रकरण की जांच एसडीएम सदर दीपक कुमार को जांच कराने के निर्देश दिए थे। इस मामले में जांच अधिकारी व तहसीलदार सदर अभिषेक सहाय ने एसडीएम को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।

तत्‍काल प्रभाव से सस्‍पेंड

इस मामले की जांच में एसडीएम सदर दीपक कुमार ने लेखपाल वेदप्रकाश को रिश्वत का दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की संस्तुति जिलाधिकारी से की थी। जांच रिपोर्ट मिलते ही डीएम सीबी सिंह ने लेखपाल वेद प्रकाश को निलंबित कर दिया है। निलंबित लेखपाल पर पीनना गांव का चार्ज था। आरोपित को पिछले दिनों ही किनौनी गांव का चार्ज भी दिया गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *