Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

टेम्पो की टक्कर से दो दोस्तों की मौत, पानी भरे खेत में उतराता मिला एक का शव…..

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। हरदोई रोड ठंडी सड़क पर गुरुवार देर रात टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। एक का शव तो सड़क पर ही मिल गया था। जिसे पुलिस ने रात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। जबिक दूसरे का शव शुक्रवार सुबह पानी भरे खेत में उतराता मिला। वहीं एक अन्‍य हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने गुरुवार रात ही ठंडी सड़क पर एक बाइक सवार को रौंद दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवार को घायलावस्था में ट्रामा लेकर पहुंची, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषि‍त कर द‍िया।

काकोरी कस्बा के भट्टा टोला निवासी शुभम गुरुवार रात साथी तिलक के साथ बाइक से दुर्गागंज गए थे। देर रात दोनों लौट रहे थे। इसबीच ठंडी सड़क पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार तिलक सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस तिलक को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने तिलक को मृत घोषित कर दिया। उधर सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि घटनास्थल के पास ही पानी भरे खेत में तिलक के साथी शुभम का शव पड़ा है। पुलिस पहुंची शव को पानी निकलवाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में जानकारी नहीं हो सकी थी कि तिलक के साथ में शुभम भी था। सुबह इस बात की जानकारी हुई तो शव को पानी भरे खेत से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *