Tuesday, June 23, 2026
उत्तर-प्रदेशलखनऊ

एडेड माध्यमिक कालेजों में लिपिकों के चयन का रास्ता साफ, हाई कोर्ट ने जताई है नाराजगी……

पूर्वांचल पोस्ट न्यूज नेटवर्क

लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायताप्राप्त एडेड माध्यमिक कालेजों में लिपिकों के पद बड़ी संख्या में खाली हैं। निदेशक ने उनमें से 26 कालेजों में चयन करने का आदेश दिया था और 2019 में गड़बड़ियों की शिकायतें मिलने पर चयन प्रक्रिया रोक दी गई। हाई कोर्ट ने चयन प्रक्रिया में गुणदोष का परीक्षण किए बिना रोकने पर नाराजगी जताई और अधीनस्थ अफसरों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस आदेश से भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायताप्राप्त एडेड विद्यालयों में शिक्षणेतर कर्मचारियों ;लिपिक संवर्गद्ध के पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने की तैयारी थी। इसमें यह नियम बना कि नियुक्ति प्राधिकारी निरीक्षक के पूर्व अनुमोदन सिवा एडेड कालेजों में भर्ती नहीं होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सभी रिक्त पदों की संख्या शिक्षा निदेशक माध्यमिक को उपलब्ध कराएगा। साथ ही संस्था में छात्र संख्या बताते हुए उसका औचित्य भी समझाएगा। अनुमति मिलने पर पद भरे जाएंगे।

 

 

 

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *